औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के रफीगंज कासमा पथ के पचार पेट्रोल पंप के समीप बिते रात्रि ई-रिक्शा एवं स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में ई-रिक्शा चालक समेत 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्कार्पियो सवार घटनास्थल पर ही स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गए।
राहगीर भाजपा नेता सुबोध कुमार सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, एस आई सोनाली कुमारी, एस आई किशो कुमार सहित डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया।
ये हैं घायल
घायलों की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के सरवाक गांव निवासी ई रिक्शा चालक जयराम सिंह के 31 वर्षीय पुत्र दीपक सिंह, 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार, देश की राजधानी दिल्ली निवासी महेंद्र पाल के 30 वर्षीय पुत्र विनीत कुमार, लक्ष्मण मंडल के 42 वर्षीय पुत्र संजीव मंडल, रोहण शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र धीरज शर्मा शामिल है। जानकारी दे दे की विनीत कुमार ,संजीव मंडल, धीरज शर्मा एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली से रफीगंज के
अब्दुलपुर दो दिन पूर्व आए हुए थे। और शनिवार की शाम को पचार पहाड़ घूमने की लिए गए थे बिते रात्रि में ई रिक्शा से सभी लोग रफीगंज आ रहे थे। तभी विपरीत दिशा से जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी।
ई-रिक्शा में दबा एक युवक
दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा में सरावक गांव के जयराम सिंह के पुत्र विकास कुमार बुरी तरह से ई रिक्शा में दब गया। जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की मदद से लगभग 30 मिनट के कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त ई रिक्शा से बाहर निकला गया और इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। सभी घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जहां
डॉक्टर सुबोध कुमार के द्वारा बेहतर इलाज के लिए दीपक सिंह एवं विकास कुमार को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल विकास कुमार की दोनों पैरों में काफी चोटे आई है। तथा चालक दीपक सिंह को आंख में एवं सर में चोट आई है। तथा अन्य खतरे से बाहर हैं। शनिवार की रात्रि 11:20 में
रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं घायलों को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।