रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा जिला प्रवक्ता आदित्य श्रीवास्तव ने दी बधाई

2 Min Read
- विज्ञापन-

रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता आदित्य श्रीवास्तव ने कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करते हुए सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के आदर्श

- Advertisement -
Ad image

मानक स्थापित करेगी।27 वर्ष बाद दिल्ली में भाजपा सत्ता में लौटी है. इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी , दिल्ली की बुद्धिजीवी जनता का जाता है। राष्ट्रीय राजधानी में अब अभूतपूर्व विकास का दौर देखने को मिलेगा।प्रधानमंत्री मोदी ने एक महिला, जो महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है, दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर नारी शक्ति का सम्मान किया है।

पूर्व की सरकारों ने महिलाओं के सशक्तीकरण के नाम पर केवल राजनीति की, लेकिन मोदी सरकार ने देश की 50 प्रतिशत आबादी को वास्तविक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया, रेखा गुप्ता जमीन से जुड़ी हुई कार्यकर्ता रही है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र राजनीति से जुड़कर उनका संघर्ष में राजनीतिक सफर संघर्ष से भरा रहा है, निश्चित रूप इनके नेतृत्व में दिल्ली विकास का

- Advertisement -
KhabriChacha.in

एक नया आयाम लिखने का काम करेगा। दिल्ली तेज गति से विकास की ओर बढ़ेगा। दिल्ली की जनता ने निश्चित रूप में झूठ और लूट की राजनीति करने वाले दल को बाहर कर दिल्ली को कपटी राजनीति दलों से मुक्त कर दिया है। उन्होंने आगे के कड़ी में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव लेकर कहा दिल्ली की जनता अपने मत अधिकार से यह साबित कर दिया कि सत्ता के लोभियों को

जनता सत्ता से बाहर फेंकने का काम करेगी, आगामी बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता से सत्ता के लोभियों को निश्चित रूप में बहिष्कार करने का काम करेगी, बिहार की जनता कब जाति समीकरण को लेकर अपना मतदान नहीं अब विकास के नाम पर अपना मतदान करेगी अब स्वास्थ्य ,शिक्षा की विकास की बात करे गई। निश्चित रूप में बिहार में इस बार एनडीए की सरकार बनना तय है।

Share this Article

You cannot copy content of this page