रंग लाया दस वर्ष के संघर्ष का प्रयास, सिन्हा कॉलेज में मगध विश्वविद्यालय के शाखा खोलने की मिली अनुमति

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद जिले के अति प्रसिद्ध एवं अति प्रतिष्ठित सिन्हा कॉलेज में मगध विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय खोलने की अनुमति मिल गई है और मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश पर रजिस्ट्रार द्वारा 13 फरवरी 2025 को एक पत्र के माध्यम से सिंह कॉलेज के प्राचार्य को इसकी सूचना दी गई है। शाखा कार्यालय खोलने की सूचना मिलते ही कॉलेज कर्मियों एवं छात्र छात्राओं में हर्ष व्याप्त है।

- Advertisement -
Ad image

इस प्रकार कॉलेज के प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह के द्वारा वर्ष 2015 में इसके लिए देखा गया सपना आज दस वर्ष बाद साकार हो गया। शनिवार की शाम 5 बजे इस आशय की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के अकाउंटेंट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि। मगध यूनिवर्सिटी के शाखा खोलने के लिए दस वर्ष पूर्व प्रयास शुरू किए गए और जिले के जन प्रतिनिधि, छात्र संगठन एवं कॉलेज कर्मियों ने अथक परिश्रम किया और वर्तमान प्राचार्य सुधीर कुमार सिंह के द्वारा किए गए भागीरथ प्रयास से आज कॉलेज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि इस शाखा कार्यालय के लिए भवन का

उद्घाटन 16 अक्टूबर 2023 को तत्कालीन सांसद सुशील कुमार सिंह,मगध विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति एस पी शाही एवं सदर विधायक आनंद शंकर सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया। शाखा कार्यालय के भवन का निरीक्षण कर रहे मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो कमलेश सिंह ने बताया कि सिन्हा कॉलेज में मगध

- Advertisement -
KhabriChacha.in

विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय खुलने से अब इस क्षेत्र के बच्चे को विश्वविद्यालय के कार्य कराने के लिए सौ किलोमीटर दूर बोधगया नहीं जाना पड़ेगा। इससे उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी।

Share this Article

You cannot copy content of this page