औरंगाबाद। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर (हम) ने पार्टी के प्रति समर्पण एवं दलगत भावना को देखते हुए शहर के न्यू एरिया निवासी रंधीर कुमार को पार्टी का औरंगाबाद जिलाध्यक्ष बनाया है। रंधीर कुमार को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री सह टेकारी विधानसभा के विधायक डॉ अनिल कुमार ने एक पत्र जारी कर दी है और आशा व्यक्त किया है कि इनके नेतृत्व में जिले में पार्टी के प्रति युवाओं के साथ साथ हर उम्र के लोगों का रुझान बढ़ेगा और वे पार्टी की नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी का सहयोग करेंगे।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह औरंगाबाद के ही न्यू एरिया वीर कुंवर सिंह पथ निवासी रामाशीष सिंह के पुत्र हैं और वे पिछले कई वर्षों से पार्टी को निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा दे रहे थे। इनकी सेवा एवं कार्य के प्रति उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद श्री सिंह ने पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है और कहा है कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ उन्हे यह जिम्मेवारी सौंपी गई उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे।
रंधीर कुमार सिंह के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे, कुटुंबा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रवण भुईया, गुलाम सर्वर, छात्र जिलाध्यक्ष भीम प्रताप सिंह, सूरज कुमार राय, राहुल सिंह,अरविन्द राम, प्रेम भुईया, संजय यादव, विजय सिंह, उमेश यादव अजय भुईया आदि लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य को कामना की है।