राजेश मिश्रा
औरंगाबाद।नक्सल विरोधी अभियान के संयुक्त कार्रवाई के फलस्वरूप मदनपुर थानान्तर्गत पंचरूखिया एवं पनरारिया के जंगल से 03 प्रेशर आई०ई०डी० का पता कर मौके पर ही ध्वस्त किया गया
नक्सलियों के गतिविधि पर अंकुश लगाने हेतु एसपी स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देशन में अनु०पु०पदा०-2 सदर की अध्यक्षता में मदनपुर थाना की पुलिस एवं केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल (कोबरा-205) वाहिनी के AC श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मदनपुर थाना अन्तर्गत पचरुखिया एवं पनरारिया के जंगल के आस-पास कुछ
प्वाईट को चिन्हित कर नक्सल गतिविधियों के विरुद्ध संयुक्त रुप से छापामारी अभियान चलाया गया जिसमें छापामारी के क्रम में शनिवार को पंचरूखिया FOB से उत्तर-पूर्व दिशा में जंगल के प्वाईंट ‘P-7’ से समय 10:10 बजे प्रथम प्रेशर आई०ई०डी० लगभग 2.5 कि0ग्रा0), समय 11:15 बजे द्वितीय प्रेशर आई०ई०डी० लगभग 2.5 कि०ग्रा०समय 11:55 बजे तृतीय प्रेशर आई०ई०डी० लगभग
02 कि०ग्रा० को बरामद किया गया। बरामद तीनों को यथास्थान पर ही निष्क्रिय कर धवस्त किया गया।इस छापामारी अभियान के फलस्वरूप नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ हैं एवं नक्सली गतिविधि पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार छापामारी अभियान जारी है।