दुर्गा पूजा के अवसर पर एरौरा पंचायत के सटवट गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोकसभा के संभावित उम्मीदवार प्रवीण सिंह ने किया उद्घाटन

1 Min Read
- विज्ञापन-

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद। देव प्रखंड के एरौरा पंचायत के सटवट गांव में श्री दुर्गा पूजा समारोह समिति द्वारा मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन औरंगाबाद लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के संभावित उम्मीदवार प्रवीण कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सटवट निवासी सह भाजपा देव के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजेन्द्र सिंह, संतोष सिंहा, प्रमोद सिंह सहित दर्जनों स्थानीय गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवीण सिंह ने कहा कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य के जीत के रुप में मनाया जाता है। इस पर्व का महत्व सत्यरूपी भगवान श्रीराम द्वारा रावणरुपी असत्य एवं अन्यायी रावण पर विजय के उल्लास में मनाया जाता हैं।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

हम सभी माँ दुर्गा के नौ रुपों का पूजन कर शक्ति प्राप्त करते है।जिससे समाज को सही दिशा में ले जाने की प्रेरणा लेते हुए संकल्प लेते है।यह पर्व मानव कल्याण हमें असत्य के विरूद्ध लडने के लिए प्रेरित करने वाला है।हम सबों को मिलकर सनानत धर्म को आगे बढाने के लिए संकल्पित एवं संगठित रहने की जरूरत है।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page