पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने समाजसेवी और एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ  रंगों के त्योहार होली मनाया

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय सिंह कोठी परिसर में समाजसेवी और एनडीए कार्यकर्ताओं ने रंगों के त्योहार होली मनाया सभी लोगों को पूर्व सांसद ने रंग अबीर,गुलाल लगाकर होली मनाया और लोगो को होली का शुभकामनाएँ एवं बधाई दिया इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

- Advertisement -
Ad image

होली का यह पवित्र त्योहार देशवासियों,लोकसभा क्षेत्र और जिलावासियों के जीवन में नए रंग लेकर आए होली का पर्व में सभी लोग एक दूसरे के साथ मिलकर इस पर्व को मनाते है।यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है।खुशी और उमंग से जुड़े इस पावन उत्सव पर लोग सभी गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे से गले मिलते है।

पौराणिक काल से होली पर रंग खेलने की जो परम्परा चली आ रही है उसका हमे देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग स्वरूप में देखने को मिलता है।परिस्थिति जो भी हो मैं हमेशा सभी वर्ग के लोगों के सुख और दुःख में शामिल रहता हूँ कोई भी पर्व त्योहार हो मैं सभी लोगो के साथ मिलकर मनाता हुँ।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इस मौके पर भाजपा के  जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह,युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह,शुभेन्दु शेखर सिंह,अश्विनी सिंह,देव के पूर्व प्रमुख मनीष पाठक,मुखिया प्रतिनिधि अमरीश सिंह,डॉ.चन्द्रशेखर प्रसाद,प्रदीप सिंह,रविन्द्र शर्मा,विनय शर्मा,बिनोद सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह,,वार्ड पार्षद इलताफ

कुरैशी,एहसान,आसिफ,राजकुमार सिंह,रवि सिंह,नलिनी रंजन,प्रभात सिंह,पप्पू सिंह,विनय सिंह,अधिवक्ता प्रदीप सिंह,पूर्व मुखिया गुलशन कुमार, एवं सैंकड़ो कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे एवं एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मनाया।

Share this Article

You cannot copy content of this page