औरंगाबाद:जनता दल यूनाईटेड ने काराकाट के पूर्व सांसद महाबलि सिंह को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधानसभा चुनाव में ओबरा से प्रत्याशी रहे सुनील यादव को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। इस बीच दोनों नेताओं ने संगठन में अहम जिम्मेवारी दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति आभार जताया।
कहा कि संगठन द्वारा उन्हे जो जिम्मेवारी दी गई है, उसका सम्यक निर्वहन करते हुए पार्टी की मजबूती में अपना बेहतर योगदान देंगे। वही जदयू के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष व रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर हर्ष जताते हुए कहा कि पार्टी ने संगठन में योग्य, अनुभवी और उर्जावान नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है।
नई कार्यकारिणी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरगामी सोंच साफ झलकती है। नई कार्यकारिणी के अनुभव का 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सर्वाधिक लाभ मिलेगा और पार्टी पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने काराकाट के पूर्व सांसद महाबलि सिंह एवं औरंगाबाद जिले के अनुभवी नेता सुनील यादव को भी प्रदेश संगठन में अहम जिम्मेवारी दिए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
कहा कि जदयू की नई और दूरगामी सोंच वाली कार्यकारिणी के गठन के लिए वें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट करते है। उन्होने कहा कि काराकाट के पूर्व सांसद महाबलि सिंह और वरीय नेता सुनील यादव, दोनों ही जमीन से जुड़े अनुभवी और संघर्षशील नेता है। उनके अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा और जिला संगठन को उनका मार्गदर्शन मिलने से औरंगाबाद जिले के संगठन को नई दिशा मिलेगी।
वही पूर्व सांसद व नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि काराकाट के पूर्व सांसद महाबलि सिंह और पार्टी के वरीय नेता सुनील यादव ने पार्टी हित में सदैव दो कदम आगे बढ़कर काम किया है। इसी काम का पार्टी ने उन्हे यह सम्मान करते हुए संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी। इसके लिए वें उन्हे दिल से बधाई देते है। इधर पूर्व सांसद महाबलि और विस चुनाव में ओबरा से प्रत्याशी रहे सुनील यादव को जदयू के प्रदेश संगठन में अहम जिम्मेवारी मिलने पर जिला जदयू के सभी नेताओं ने हर्ष जताया है।
साथ ही पूर्व सांसद महाबलि सिंह और वरीय जदयू नेता सुनील यादव को बधाई दी है। हर्ष जताने और बधाई देने वाले नेताओं में जदयू जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू, जिला उपाध्यक्ष पप्पू ज्वाला सिंह, जिला महासचिव संजय राणा सिंह ,जिला उपाध्यक्ष महावीर मेहता, जिला उपाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह,जिला उपाध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र चंद्रवंशी, दीनानाथ पटेल,
जिला महासचिव नागेंद्र सिंह, दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष दीपक पटेल, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुनील वर्मा, मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, देव प्रखंड अध्यक्ष बृजेश सिंह, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष विनोद पटेल, जिला सचिव रितेश कुमार सिंह , जिला महासचिव संजय राणा सिंह, जिला महासचिव धर्मेन्द्र वर्मा, बांदरी सिंह, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला महासचिव अशोक सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष जहीर अहसन आजाद,
औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, बारुण प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष विजय वर्मा, प्रमोद सिंह, मुकेश पटेल, अजय वर्मा, रामनुज सिंह, औरंगाबाद नगर अध्यक्ष मो. मुजफ्फर कादरी, महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय दास, नबीनगर प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, जदयू के नबीनगर प्रभारी रंजीत सिंह एवं जदयू नेता अरविंद कुमार पासवान आदि शामिल है।