विवेकानंद वीआईपी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। शहर के विवेकानंद वीआईपी स्कूल और विवेकानंद वीआईपीएफ इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।इस अवसर पर संस्थान परिसर में वृक्षारोपण हुआ।संस्थान के निदेशक डॉ शम्भू शरण सिंह ने कहा कि हर साल 5 जून को वर्ल्ड इन्वार्यमेंट डे मनाया जाता है, जो कि पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने और इसके संरक्षण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष महत्व रखता है।

- Advertisement -
Ad image

संयुक्त राष्ट्र ने विश्व पर्यावरण दिवस को मनाए जाने फैसला वर्ष 1972 में लिया था। इसे पहली बार वर्ष 1973 में मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल विश्व पर्यावरण के लिए विशेष थीम की घोषणा की जाती है। इस साल के लिए थीम “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन” घोषित किया गया है, जो कि प्लास्टिक कचरे के निपटारे के समाधान खोजने पर जोर देता है।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन मनीष वत्स ने लोगों से प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करने की अपील की।कहा कि यदि भविष्य को सुरक्षित रखना है तो पर्यावरण को सुरक्षित रखना आवश्यक हो जाता है।संयुक्त राष्ट द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार हर साल 400 मिलियन टन प्लास्टिक का उत्पादन विश्व भर में होता है। इनमें से आधे का इस्तेमाल सिर्फ एक ही बार हो पाता है, जबकि सिर्फ 10 फीसदी की ही रिसाइकिलिंग हो पाती है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

दूसरी तरफ, लगभग 22 मिलियन टन प्लास्टिक कचरे को हर साल तालाबों, नदियों और समुद्र में डाल दिया जाता है। साथ ही प्लास्टिक सूक्ष्म कण किसी न किसी रूप में हमारे भोजन, पानी और हवा में घुले होते हैं,जो काफी हानिकारक है।हर व्यक्ति को इसके प्रति जागरूक होना होगा तब जाकर हम इस समस्या का समाधान निकालने में सक्षम हो सकेंगे।इस अवसर पर प्राचार्य नरेंद्र कुमार सिंह, कोऑर्डिनेटर सूची कुमारी, अविनाश कुमार, अखिलेश शर्मा, नित्यानंद कुमार, रामचन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page