जदयू ने रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को सौंपा जिलाध्यक्ष का कमान, समर्थकों में खुशी

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद: औरंगाबाद जदयू जिलाध्यक्ष को लेकर पिछले कई महीनों से चली आ रही अटकलों पर विराम लग गया है। पार्टी ने औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष का दायित्व रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को सौपा है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा सोमवार को पत्रांक 40/23, दिनांक 20 मार्च 2023 को एक अधिसूचना जारी करते हुए रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को औरंगाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया है।

- Advertisement -
Ad image

जिला अध्यक्ष बनते ही समर्थकों में खुशी: श्री सिंह के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और समर्थकों को उम्मीद है कि अब जदयू औरंगाबाद में इनके नेतृत्व में बेहतर तरीके से कार्य करेगा। पूर्व विधायक के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के प्रवक्ता तेजेंद्र कुमार सिंह, रफीगंज जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, रितेश कुमार सिंह एवं नौगढ़ के पूर्व मुखिया राकेश कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है और कहा है कि पार्टी इनके नेतृत्व में और भी मजबूत स्थिति में आएगी।

9 अन्य जिलों में जिला अध्यक्ष मनोनीत: प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी अधिसूचना में औरंगाबाद के अतिरिक्त और 9 अन्य जिले में भी जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है। जिसमें मधेपुरा से पूर्व मंत्री रमेश ऋषि देव, मुजफ्फरपुर से रामबाबू कुशवाहा, शेखपुरा से पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी, रोहतास से अजय कुशवाहा, मुजफ्फरपुर नगर से अनुपम सिंह, दरभंगा नगर से माधव झा, कटिहार नगर से मुकेश कुमार और बेगूसराय नगर से संजय सिंह शामिल हैं।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page