पम्मी को मिला इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी, बालिकाओं के उत्थान के हर क्षेत्र में कार्य करने का लिया संकल्प

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। महिलाओं के लिए सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं बौद्धिक स्तर पर  उत्थान के लिए कार्य कर रही संस्था इनर व्हील क्लब ऑफ औरंगाबाद ‘ पहल’ का आठवां कॉलर चेंज कार्यक्रम शहर के पोस्ट ऑफिस के पीछे स्थित बचपन प्ले स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्लब की वरीय सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2022-23 की सभी पदाधिकारियों ने अपना कार्यभार वर्ष 2023-24 के नव नियुक्त पदाधिकारियों को सौंपा और पिन पहनाकर और चार्टर्ड सर्टिफिकेट देकर उनका स्वागत किया। साथ ही साथ उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

कार्यक्रम में सभी पद धारकों का स्वागत एक पौधा उपहार के रूप में देकर किया गया। क्लब की नव नियुक्त अध्यक्ष पम्मी सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद नव पदस्थापित अधिकारियों के साथ साथ पूर्व की सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों के सहयोग से संस्था को आगे बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सिंह ने इस वर्ष डिस्ट्रिक्ट से दिए गए थीमों पर चर्चा करते हुए पूरे वर्ष कुशलतापूर्वक कार्य करने का निर्णय सभी सदस्यों के साथ लिया। साथ ही साथ बालिका सशक्तिकरण, शिक्षा, लैंगिक समानता और कई विषयो पर चर्चा की गई।इस दौरान क्लब की एक सदस्य का जन्मदिन केक काट कर किया गया और उन्हे भी बधाई दी गई।

कार्यक्रम में चार्टर्ड प्रेसिडेंट सरिता सिंह, पुष्पा सिंह, अलका सिंह, प्रभा सिंह, रेणु सिंह, पल्लवी राठौर, आरती गुप्ता, वीणा गोस्वामी, कंचन गुप्ता, सोनिका सिंह, शारदा गुप्ता, सानू सिंह आदि मौजूद रही।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page