औरंगाबाद।पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध औरंगाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ओबरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के NH-139 गंज पर एक टेम्पू पर लदे कुल-39 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया
है। साथ ही अभियुक्त रविंद्र कुमार पिता बसदेव यादव ग्राम इताया थाना कोच जिला गया, मंतोष कुमार पिता उदय सिंह ग्राम करण बीघा थाना मेहदिया जिला अरवल, अमित कुमार पिता राजेंद्र सिंह ग्राम कुंजी बीघा, पिंटू कुमार पिता अवधेश सिंह ग्राम नवरत्नचक,
अशोक कुमार पिता गणेश चौधरी ग्राम नवरत्नचक तीनो थाना दाउदनगर जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार किया गया है। संदर्भ मे कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।