ओबरा में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह का प्रतिमा का राज्यपाल विश्वनाथ राजेंद्र अर्लेकर ने किया अनावरण

3 Min Read
- विज्ञापन-

ओबरा से राहुल कुमार

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद जिले के ओबरा में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह का प्रतिमा का राज्यपाल विश्वनाथ राजेंद्र अर्लेकर ने किया अनावरण इस अवसर पूर्व नागालैंड गवर्नर व पूर्व सांसद निखिल कुमार , पूर्व सांसद अरुण कुमार , नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा , अरविंद शर्मा समेत हजारों लोग उपस्थित रहें।

प्रतिमा अनावरण के बाद सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल महोदय ने श्री बाबू के कार्यों एवं उनके समय बिहार की स्थिति को याद करते हुए कहा कि बिहार आजादी के बाद दूसरा सबसे समृद्ध प्रदेश था इस देश का मगर अफसोस आज बिहार लेकिन स्वयं को कमजोर या लाचार नहीं मानते हुए किसी से कुछ नहीं मांगे वल्कि अपने पुरुषार्थ से बिहार एक बार फिर अपना वह गौरवशाली पल हासिल करे।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने श्री बाबू के समय की उपलब्धियों को याद करते उन्हें नमन किया और अपने पारिवारिक जुड़ाव का वर्णन किया पूर्व सांसद अरुण कुमार ने श्री बाबू के बहाने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम साहब को याद किया वे खुद ताज्जुब करते थे कि जो बिहार उनके कार्यकाल में इतना आगे तो वो आज पिछड़ कैसे गया उन्होंने बिहार कैसे आगे बढ़े उस पर संवाद के लिए बिहार से उस समय आने वाले सभी सांसदों को अपने राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया था और व्यापक चर्चा किए थे।

उन्होंने श्री बाबू और अनुग्रह बाबू के आपसी सम्बन्धों को याद करते हुए कहा कि अब के राजनीति में वैसा सम्बंध कहाँ देखने को मिलता है। दोनों की जोड़ी राम और लक्ष्मण जैसा था। वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा की मुझे खुशी है कि मैं उनके ही जिले से आता हूँ … उन्होंने ने कार्यों की जो संस्कृति स्थापित की वो आज भी अतुल्नीय है।

चाहे कानून व्यवस्था , विकास का मामला हो या सामाजिक सद्भाव का उन्होंने एक ओर अपने समाज का विरोध के बाद भी जमींदारी प्रथा को रद्द करने वाला पहला राज्य बिहार को बनाया तो दूसरी ओर देवघर मंदिर में दलितों को प्रवेश दिला कर पूरे देश में एक बड़ा संदेश देने का काम किया। कार्यक्रम में अपने मनमोहक संगीत से बिहार के जाने माने गीतकार , कवि सतेंद्र कुमार संगीत जी ने एक से एक गीत , भजनों से सुनने वालों को मनमुग्ध कर दिया।

Share this Article

You cannot copy content of this page