नगर थाना पुलिस ने शिवगंज में चेन छिनतई मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर किया कुर्की 

1 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद नगर थाना पुलिस ने रविवार के अपराहन मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज में चेन छीनतई मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कारवाई की गई।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि सिविल कोर्ट के एसीजेएम प्रथम की मां के चेन छिनतई मामले में अभियुक्त बने शक्ति महतो के घर आज कुर्की की कारवाई की गई।

कुर्की की करवाई में नगर थाना के पुलिस निरीक्षक बीरेंद्र पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक सरस्वती कुमारी तथा मदनपुर थाना की पुलिस मौजूद रहे।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article

You cannot copy content of this page