नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 के एक मुहल्ले में डायन का आरोप लगाकर महिला को पड़ोसियों ने पीटा,सदर अस्पताल में भर्ती

1 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 के एक मुहल्ले में गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे एक महिला को पड़ोस के छह लोगों ने डायन का आरोप लगा जमकर पिटाई कर दी।

- Advertisement -
Ad image

महिला की पिटाई की जानकारी मिलते ही उसके पति को मिली तो वह दौड़े दौड़े घर पहुंचे और अपनी पत्नी को लेकर सदर अस्पताल लाया और उन्हें गंभीर हालत में भर्ती किया गया। घायल महिला के पति ने बताया कि पड़ोस की एक महिला को बच्चा नहीं हो रहा है तो उसका आरोप मेरी पत्नी पर डायन का लगाया और आज पिटाई कर दी गई।

महिला के पति ने इस पिटाई मामले में अपने पड़ोस के छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया हैं। फिलहाल इस मारपीट की सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दी गई है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article

You cannot copy content of this page