संदीप कुमार
रफीगंज शहर के कासमा रोड़ स्थित डॉक्टर विजय कुमार सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में भाजपा ग्रामीण मंडल का एक दिवसीय कार्यशाला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के अध्यक्षता एवं न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल भाजपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष संतोष कुमार साहू के अध्यक्षता में आगामी 25 फरवरी 2024 से 5 मार्च 2024 तक चलने वाला देशव्यापी लाभार्थी जनसम्पर्क महाभियान के निमित्त भाजपा की बैठक आहूत की गई।
ग्रामीण मंडल का संचालन बबलू सिंह एवं नगर मंडल का संचालन अशोक प्रसाद ने किया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्रा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, विधानसभा विस्तारक सुजीत कुमार ने कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक बताया एवं सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से लगकर इस अभियान को सफल बनाने का मंत्र दिया।
एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए कार्यों को बताया गया और कहा गया कि 2024 में पुनः 400 सीट से अधिक लाकर भाजपा की पूर्ण रूप से सरकार बनेगी।इस मौके पर भाजपा महामंत्री बबलू सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि सह भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष डॉ गोपाल प्रसाद, महामंत्री बाल गोविंद साहू, नगर मंत्री मनोज सिंह, नगर महामंत्री अजय कुमार, सरोज कुमार, सुदामा ठाकुर,मंडल के उपाध्यक्ष चंदेश्वर भगत,संतोष सिंह, रामस्वरथ राम,मंडल मंत्री जयमणि देवी, लालो देवी, विमलेश पासवान, रामकुमार
सिंह,मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ संयोजक रंजन कुमार जोशी, महादलित प्रकोष्ट संयोजक अभिषेक कुमार, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष यदुनंदन राम, महामंत्री मनोज कुमार यादव ,पंकज ठाकुर, रवि चंद्रवंशी, रविंद्र कुमार रवि,संजय सिंह,आशीष कुमार, बूथ अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा,धीरज कुमार खत्री, राजेश शर्मा, उमेश प्रसाद, रामानंद प्रसाद, उपेंद्र कुमार, प्रांशु कुमार, जगनारायण साव, रामनाथ साव सहित बूथ अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।