मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अमर्यादित भाषा से सीता की जन्म भूमि बिहार की धरती हुई कलंकित,आदित्य श्रीवास्तव 

3 Min Read
- विज्ञापन-

जनसंख्या नियंत्रण के ऊपर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सदन में कही गई महिलाओं के प्रति अमर्यादित भाषा को लेकर अपने प्रेस बयान जारी करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आदित्य श्रीवास्तव ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि राजनीति में नीतीश कुमार जैसा अश्लील नेता नहीं देखा होगा,लगता है संगत का रंगत चढ़ गया है इनके ऊपर, अपनी इस गंदी मानसिकता वाले भाषा से उन्होंने मां सीता की जन्म भूमि बिहार की धरती को कलंकित किया है।

- Advertisement -
Ad image

जिस देश में हम सभी नारियों को देवी के स्वरूप पूजा करते हैं उसे नारियों के प्रति इस तरह से भाषा का इस्तेमाल कर पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।

लोकतंत्र को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया है नीतीश कुमार ने। सीधे तौर पर कहे तो जब किसी राज्य के राजा की ही मति भ्रष्ट हो जाय तो कुछ भी नही किया जा सकता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं पर दिए गए अमर्यादित बयान से लोकतंत्र शर्मसार हो गया है। मुख्यमंत्री के बयान से महिलाएं के भावनाओं को काफी आहत हुआ है। बचपन में हम सब किताबों में पढ़ते थे अंधेर नगरी चौपट राजा लेकिन अब यह लोकतंत्र के मंदिर में दिखनें भी लगा है। जहां का राजा अभद्र बातों को बेलिहाज रखकर सदन की मर्यादा को तार तार कर रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिया गया बयान सभ्य समाज में किसी भी दृष्टिकोण से सही नही ठहराया जा सकता है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

जिस तरह से महिलाओं पर उनके द्वारा सदन में बयान दिए गए हैं उससे तो यही प्रतीत होता है कि अब मुख्यमंत्री की दिमागी हालत ठीक नहीं। महिलाओं से संदर्भित बयान उनकी घटिया मानसिकता एवं सोच को दर्शा रही है, लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में इस तरह के बयान बाजी समझ से परे क्योंकि उसी विधानसभा सत्र के दौरान कई महिला विधायिका की भी वहां मौजूद होती हैं।

फिर भी हैरानी होती है कि सबसे उच्च पद पर बैठे मुख्यमंत्री के द्वारा महिलाओं पर इस तरह के बयान भी दिया जाया सकता बस वही बात है नीतीश कुमार के साथ विनाश काले विपरीत बुद्धि नीतीश कुमार अपने सत्ता और कुर्सी के सुख में अपनी नैतिकता को गिरवी रख दिया है।

यह अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए स्वाभिमान तक को भी अब बेच दिए हैं तो जनता क्या उम्मीद लगा सकती है ऐसे मुख्यमंत्री से यदि थोड़ा भी लज्जा इनके अंदर बाकी है तो अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें नीतीश कुमार।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page