महिलाओं को प्राप्त 33 प्रतिशत आरक्षण को सदस्यों बताया ऐतिहासिक होली गिफ्ट
न्यू मोराबादी मोहल्ले के राजश्री एन्क्लेव की गृहस्वामिनी किरण सिंह के द्वारा अपने संगठन वीमेन रॉक ग्रुप के सभी सदस्यों के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
किरण सिंह ने बताया कि इस वर्ष की होली हम महिलाओं के लिए बेहद खास एवं अलहदा हैं क्योंकि देश की आधी आबादी को सम्मान देते हुए लम्बे इंतज़ार के बाद विधायिका में 33 प्रतिशत का आरक्षण सरकार के द्वारा प्रदान किया गया है।
ग्रुप की वरीय सदस्या रूपम झा स्मिता शुक्ला श्यामा सिंह सुषमा सिंह आभा पांडेय अर्चना गुप्ता सोना मंडल आदि ने कहा कि होली मिलान समारोह में सभी उपस्थित सदस्याओं ने हर्बल फूलों की जमकर होली खेलीं एवं श्रीकृष्ण की लीलाओं पर भावपरक नृत्य भी हुए !साथ में जय श्री राम के उद्घोष भी हुए एवं अयोध्या में भव्य रामलला की विग्रह की स्थापना के लिए भी सामूहिक मंगलगीत गाये गए !
नारी शक्ति बंदन अधिनियम को समर्पित इस होली मिलन उत्सव को सदस्यों ने सच्चे लोकतंत्र की इंद्रधनुषी त्यौहार बतायीं और विश्वास दिलायीं कि यह देश के और बेहतरी की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा,करोड़ों महिलाओं की आवाज को नया बल देगा और महिला सशक्तिकरण के दमकते युग की शुरुआत करेगा।
होली मिलन उत्सव की आयोजिका किरण सिंह ने बताया कि उत्सव के लिए तैयार मिठाइयां,खाद्य एवं पेय पदार्थों को सर्प्रथम रामलला को निवेदित किया गया एवं तदोपरांत आपस में एक दूसरे को खिलाकर होली की बधाइयाँ प्रदान की गयी और नए हिन्दुस्तान को लैंगिक समानता एवं समतामूलक व समावेशन से युक्त होने की कामना भी की गयी।