औरंगाबाद।रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के गोरडिहा पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह के द्वारा मई गांव में मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर चुरा दही तिलकुट भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न पार्टी के नेताओं ने शामिल होकर भोज पार्टी का आनंद उठाया।
वहीं भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष बिंदेश्वर कुमार सिंह,मुखिया विजय कुमार सिंह के साथ अन्य लोगों ने बताया कि किसान के पहले फसल धन होती है उसी का चूड़ा बनाकर चूड़ा दही और तिलकुट, मीठा खाया जाता है।
इस मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, मुखिया अरुण कुमार पासवान,मुखिया प्रतिनिधि विनोद राठौड़, मुखिया प्रतिनिधि इमरान ताहिर, भाजपा नेता चुन्नू शर्मा,कोषाध्यक्ष भाजपा शिवनारायण साव ,शुभम सिंह, शिवजी कुमार, बबलू कुमार के साथ अन्य लोग मौजूद रहे हैं।