औरंगाबाद।माता पिता एवं सास ससुर को भक्ति भाव से सेवा करने वाले संतानों और बहूओं को किया जाएगा सम्मानित। उक्त निर्णय जनेश्वर विकास केंद्र एवं बासमती सेवा केन्द्र की आज हुई संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक अधिवक्ता संघ भवन औरंगाबाद में साहित्य संवाद के अध्यक्ष लालदेव प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जनेश्वर विकास केन्द्र के केन्द्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि स्व बासमती देवी पुण्यतिथि दिवस 11 जुलाई को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बासमती – जनेश्वर पुस्तकालय चैनपुर में माता पिता के महत्व पर संगोष्ठी आयोजित किया जाएगा जिसमें जिले के बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा।
तत्पश्चात माता पिता एवं सास ससुर को भक्ति भाव से सेवा करने वाले संतानों और बहूओं को प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान प्राप्त करने वाले उचित पात्रों के चयन हेतु एक उप समिति बनाई गयी है।
यह समिति चयनित पात्रों की सूची अगली बैठक में प्रस्तुत करेंगे जिसपर बैठक में अंतिम निर्णय किया जाएगा। बैठक में संपादक एवं लेखक डा सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, डा राजेन्द्र प्रसाद सिंह,कवि लवकुश प्रसाद सिंह, जनेश्वर विकास केंद्र के अध्यक्ष रामजी सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व पुलिस अधिकारी सिंहेश्वर सिंह, सत्यचंडी महोत्सव अध्यक्ष राजेंद्र सिंह,वीरेंद्र प्रसाद, मधूसुदन त्रिवेदी, आदि उपस्थित थे।