लोकसभा चुनाव को लेकर बदले गए 4 अंचल निरीक्षक, 25 थानाध्यक्ष एवं 87 पुलिस अवर निरीक्षक औरंगाबाद एसपी ने दी जानकारी

1 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने शुक्रवार की रात 8 बजे जानकारी दी कि पुलिस मुख्यालय एवम मगध क्षेत्रीय स्तर से आगामी लोक सभा चुनाव के अवसर पर औरंगाबाद जिला के 04 अंचल पुलिस निरीक्षक, 25 थानाध्यक्ष, 87 पुलिस अवर निरीक्षक तथा 268 पी टी सी सिपाही का स्थानांतरण किया गया हैं।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने बताया कि स्थानांतरण में नबीनगर अंचल, मदनपुर अंचल, दाउदनगर अंचल, मुफस्सिल अंचल, नगर थाना, मुफस्सिल थाना, मदनपुर थाना, बारुण थाना, दाउदनगर थाना, ओबरा थाना, हसपुरा थाना, अंबा थाना, कुटुंबा थाना, रिसियप थाना, एनटीपीसी खैरा थाना, नरारी कला खुर्द थाना, माली थाना, देवहारा थाना, देव थाना, सलैया थाना, जम्होर थाना, फेसर थाना, अनुसूचित जाति/ जनजाति थाना, पौथू थाना, कासमा थाना, देवकुंड थाना, सिमरा थाना, यातायात थाना, टंडवा थाना के पुलिसकर्मी एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं।

Share this Article

You cannot copy content of this page