कुटुंबा थाना क्षेत्र के छक्कन बाग गांव में पिता की डांट से नाराज होकर एक किशोरी ने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी है। मृतक किशोरी की पहचान छक्कान बाग गांव निवासी वीरेंद्र राजवंशी की 14 वर्षीय पुत्री लालसा कुमारी के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि किसी बात को लेकर लालसा को उसके पिता ने उसे डांट फटकार लगाई थी। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने कमरे में फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। सोमवार की सुबह काफी देर तक जब लालसा अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे जगाने गए। जहां उसे फंदे से झूलते देखा।
घटना की जानकारी पर पहुंची कुटुंबा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में युडी केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।