औरंगाबाद कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा नबीनगर रोड के दधपा ब्रह्म स्थान के समीप बुधवार की रात्रि कुटुंबा के पूर्व प्रमुख मनोज कुमार सिंह की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा उनका इलाज किया गया। बताया जाता है कि पूर्व प्रमुख अपने गांव मथुरापुर से अंबा की तरफ आ रहे थे।
तभी दधपा ब्रह्म स्थान के समीप अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े। तभी कुटुंबा के बीरेंद्र दुबे अपनी कार से उधर से गुजर रहे थे और उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से पूर्व प्रमुख को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा लाया। जहां चिकित्सकों के द्वारा उनका इलाज किया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। इधर हादसे के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर वहां चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया।