जय हिंद तेंदुआ पंचायत में जिला प्रशासन ने किया जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

2 Min Read
- विज्ञापन-

अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं के बारे में दी जानकारी

- Advertisement -
Ad image

राजेश मिश्रा

औरंगाबाद।नवीनगर प्रखंड के जय हिंद तेंदुआ पंचायत के उच्च विद्यालय फुलडीहा में बृहस्पतिवार को प्रशासन के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का अध्यक्षता एसडीओ विजयंत कुमार ने किया संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी नबीनगर देवानंद कुमार सिंह ने किया कार्यक्रम का संबोधन एस डी पी ओ अमानुल्लाह खां प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह समेत प्रखंड और जिला स्तरीय अधिकारी थे कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के मुखिया शशांक कुमार ने सरकार के उपलब्धि पर चर्चा किए।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

एसडीओ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराना तथा उनके विचार जानना है उन्होंने कहा कि संवाद के जरिए जनता से सीधा जोड़ने और उनकी समस्याओं को जानने का मौका मिलता है।

इस क्रम में कई आवश्यक सुझाव भी प्राप्त होते हैं जिस पर प्रशासन अमल करती है कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को इसका लाभ उठाने को प्रेरित किया ग्रामीणों से भी सीधा संवाद किया गया और उनकी समस्या सुनी गई समस्या को हर संभव समाधान करने का आश्वासन भी दिया गया

अधिकारियों ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पंचायत के हर गांव को स्वच्छ एवं साफ बनाने की अपील ग्रामीणों के द्वारा किया कार्यक्रम में पंचायत के स्कूल से आये छोटे-छोटे बच्चों ने अपने संस्कृति कार्यक्रम के द्वारा लोगों को शौच मुक्त और दहेज प्रथा मुक्त बनाने को लेकर अपनी प्रस्तुति लोगों के बीच रखा।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह बीपीआरओ पंकज कुमार ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनारायण राय,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार,प्रोग्राम ऑफिसर अजय कुमार परमार, बीसीओ,अरुण कुमार,अभिम्नु कुमार,संजीव कुमार,प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बिजेंद्र कुमार,ग्रामीण अशोक सिंह,अमरूद सिंह,राजपुर मुखिया काली सिंह,मुखिया बिरिजमोहन सिंह,अमरीश प्रधान,जिला पार्षद सदस्य हरी राम, दुधेशर राम,शिक्षक धनंजय सिंह ,राजेश कुमार,अंजनी सिंह,अभिराज कुमार,सतीश कुमार,बीरेंद्र कुमार,प्रखंड कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ग्रामीण समेत मौजूद थे।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page