जवाहरलाल नेहरू डेहरी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार सिंह को किया गया सम्मानित 

3 Min Read
- विज्ञापन-

जिला मुख्यालय औरंगाबाद के समाहरणालय के समीप अवस्थित अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक समिति के प्रांगण में जवाहरलाल नेहरू कॉलेज डेहरी के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार सिंह के कॉलेज के प्राचार्य बनने पर समिति के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह की अध्यक्षता वरीय कांग्रेसी नेता अरविंद शर्मा ने किया जबकि संचालन की जिम्मेवारी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने निभाई।

- Advertisement -
Ad image

सर्वप्रथम समिति के सदस्यों ने प्रोफेसर विजय कुमार सिंह को पुष्प गुच्छ पुष्पहार अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं कॉलेज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं ।पृथ्वीराज ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह ने संबोधन के क्रम में कहा कि प्राचार्य बनने से पूरे औरंगाबाद जिला का मान बढा है और उनसे जिले के लोगों के लिए बहुत ही अपेक्षा है।

जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि जब घर का कोई व्यक्ति उच्च पद पर पहुंचता है तो लोगों की संभावना बढ़ जाती हैं। समाजसेवी देवी दयाल सिंह,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह,श्याम बिहारी सिंह,ट्रस्ट के वरीय सदस्य रामप्रवेश सिंह, जगदीश सिंह सरपंच मधेश्वर सिंह ने प्रोफेसर विजय सिंह को बधाई एवं प्राचार्य के बाद उससे भी बड़ा उच्च पद पर आसान होने की कामना की।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

प्राचार्य विजय कुमार सिंह ने कहा कि रोहतास औरंगाबाद की सीमा पर जवाहरलाल नेहरू कॉलेज डेहरी के होने के कारण औरंगाबाद जिले से सटे दो तीन प्रखंड के विद्यार्थी भी वहां पढ़ने जाते हैं। यह भी कहा कि कॉलेज के विकास के लिए वे तत्पर हैं एवं नैक से मान्यता दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।कॉलेज के शिलान्यास के समय नेहरू जी के उद्बोधन की भी चर्चा की।

सम्मान समारोह का धन्यवाद ज्ञापन स्मारक समिति के सचिव चुलबुल सिंह ने किया। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पप्पू बाबू, सरपंच संघ के प्रदेश स्तरीय नेता रविंद्र कुमार सिंह,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आशुतोष कुमार,धर्मेंद्र कुमार,चंद्र प्रकाश विकास, प्रोफेसर ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ ऋत्विक, संगीत शिक्षक विकास कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this Article

You cannot copy content of this page