जनलोकपोषण ग्रामीण सेवा फाउंडेशन का तीसरा स्थापना दिवस पर विशेष चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन  

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।जिला मुख्यालय के गायत्री नगर स्थित जनलोकपोषण ग्रामीण सेवा फाउंडेशन का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्था के संस्थापक रविशंकर सिंह चौहान, प्रख्यात चिकित्सक डा. जमुना पांडेय की उपस्थिति में एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

- Advertisement -
Ad image

चिकित्सा शिविर में लगभग 300 लोगों का निशुल्क में इलाज किया गया। जिसमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, रोग निदान और आवश्यक दवाइयां प्रदान की गई। डा. जमुना पांडेय ने मरीजों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके समाधान के उपाय सुझाए।

संस्था के संस्थापक अर्जुन चौहान, रविशंकर सिंह चौहान, सचिव पुनम कुमारी ने कहा कि जनलोकपोषण ग्रामीण सेवा फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। फाउंडेशन की तीन वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए

- Advertisement -
KhabriChacha.in

बताया कि संस्था ने स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। समारोह के दौरान, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता और इन्हें बेहतर बनाने के लिए जनसहयोग और सरकारी सहायता की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। स्थापना दिवस के इस अवसर पर संस्था

के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी अपने विचार साझा किए और संस्था के कार्यों की सराहना की। धर्मेंद्र कुमार, नर्सिंग आफिसर वासिद, बादल, गौतम श्याम बिहारी, सौरभ कुमार ऊषा देवी, मुनि देवी, इंदु देवी, उपस्थित रहे। इस तरह, जनलोकपोषण ग्रामीण सेवा फाउंडेशन ने अपने तीसरे स्थापना दिवस को न केवल उत्सव के रूप में मनाया बल्कि इसे सेवा का एक महत्वपूर्ण दिन भी बनाया, जिसमें सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

Share this Article

You cannot copy content of this page