औरंगाबाद विधि संघ कार्यालय में विधि संघ अध्यक्ष श्री विजय कुमार पांडे जी की अध्यक्षता में आधुनिक भारत के राष्ट्र निर्माता भारत रत्न देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 60 वीं पुण्यतिथि तिथि पर माल्यार्पण कर उन्हें तेल चित्र पर सभी लोग बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया
विधि संघ के अध्यक्ष श्री विजय कुमार पांडे ने नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू की आजादी में अहम भूमिका थी आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने उस समय देश की हालत जर्जर था एक सुई भी नहीं बनती थी नेहरू जी देश के विकास के लिए उद्योग धंधे, कृषि के विकास के लिए भाखड़ा नागल बांध परियोजना का निर्माण कर किसानों को खेतों में पानी पहुंच कर विकास की गति दी
विधि संघ के सचिव श्री जगनारायण सिंह जी ने नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी शिक्षा के विकास के लिए विश्वविद्यालय का निर्माण किया
कांग्रेस नेता विजय शंकर पांडे ने नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी 1951 में पंचवर्षीय योजना शुरू की 1956 में औद्योगिक नीति संकल्प लाये 1961 में आई, आई,टी, आई एम और एम्स की स्थापना की दहेज विरोधी कानून 1961 में लाये 1955 में छुआछूत का अपराध कानून बनाये नेहरू जी ने अपनी सूझबूझ से कश्मीर को भारत में मिलाया नेहरू जी नहीं होते तो आज कश्मीर भारत के साथ नहीं होता नेहरू जी अपना निजी संपत्ति देश को 98% दान दे दिये करीब 200 करोड रुपए देश के विकास के लिए दान दे दिये
इस कार्यक्रम में उपस्थित
1 विधि संघ के अध्यक्ष श्री विजय कुमार पांडे 2 विधि संघ के सचिव श्री जगनारायण सिंह 3 विधि संघ के बड़ा बाबू अरुण सिंन्हा 4 सियाराम पांडे अधिवक्ता 5 उदय नारायण अधिवक्ता 6 उग्र नारायण अधिवक्ता 7 मनीष त्रिवेदी अधिवक्ता आदि लोग मौजूद रहे।