जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

5 Min Read
- विज्ञापन-

कहा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सरकार भवन के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का दिया जा रहा है लाभ

- Advertisement -
Ad image

                    राजेश मिश्रा 

औरंगाबाद। दाउद नगर प्रखंड के ग्राम पंचायत- अंकोढा में जिला पदाधिकारी,  श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी दी गई।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कई महत्वपुर्ण बातों को जनता के साथ साझा किया गया। साथ ही आम जनता द्वारा सरकार द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से किस प्रकार उन्हें लाभ पहुँच रहा है, इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए सरकार के महत्वपुर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी जनता के समक्ष रखा गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सरकार भवन के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

इसका लाभ हमें लेना चाहिए। शिक्षा विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली की गई है जिससे जिले की शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार होगा जिसका फायदा हम सभी को अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने से मिलेगा। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना संचालित की जा रही है जिसके तहत बालिकाओं के जन्म के उपरांत सरकार द्वारा 2000 रुपए का त्वरित लाभ दिया जाता है।

इसके अतिरिक्त उम्र के हर पड़ाव पर इसका लाभ दिया जाता है। सरकार द्वारा नल जल निश्चय योजना एवं गली नाली निश्चय योजना क्रियान्वित की गई है जिसका रख रखाव हमें समुदाय के माध्यम से करना चाहिए। सरकार द्वारा जिला एवं अनुमंडल स्तर पर लोक शिकायत निवारण का प्रावधान किया गया है। कुशल युवा कार्यक्रम के तहत स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले गए हैं। जहां बच्चों को रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाता है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत छोटे छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिला है। इसके तहत भी प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काफी कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत 10 लाख रुपए तक के लोन लेने का प्रावधान है। इसके अलावा किसी भी आपदा यथा अगलगी/लू/डूबने की घटना/सर्पदंश इत्यादि के तहत आहत हुए लोगों के लिए त्वरित मुवाअजा देने का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है।

उप विकास आयुक्त द्वारा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन हरियाली अभियान एवं मनरेगा योजनाओं की उपलब्धि के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त बताया गया कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्य मंत्री आवास सहायता योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत कुल 60000 रुपए की सहायता राशि दी जा रही हैं, जिसका उपयोग पुराने अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने में किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में आम जनता के समक्ष सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड नाटक तथा विडीयो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी, उप विकास आयुक्त अभयेंद्र मोहन सिंह, सिविल सर्जन रवि भूषण श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, एएसडीओ प्रियब्रत रंजन, वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह, सीडीपीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी के अतिरिक्त जिलास्तर के कई वरीय पदाधिकारी के साथ प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधिगण की भागीदारी रही।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page