जिला अधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने  सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश 

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने  सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया  सर्वप्रथम मॉडल अस्पताल में बने ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया गया। जहां आँख वाह्य , दंत वाह्य बिभाग एवं अन्य सभी वार्ड का सुचारू रूप से संचालित पाया गया।

- Advertisement -
Ad image

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि मॉडल अस्पताल का उद्घाटन किए डेढ़ महीना से अत्यधिक होने के बावजूद अभी तक वहां लिफ्ट चालू नहीं होने के कारण नाराजगी व्यक्त किया गया एवं विभाग को सूचित करने हेतु सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया।

महिला ओपीडी में निरीक्षण के दौरान चिकित्सक अश्वनी सिंह अनुपस्थित पाए गए। उपाधीक्षक द्वारा बताया गया कि चिकित्सक महिला रूम में गए हैं। जबकि वह लेबर रूम में 10:00 बजे तक अनुपस्थित पाई गई। इस संबंध में सिविल सर्जन को स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

प्रयोगशाला का निरीक्षक के दौरान दो लैब टेक्नीशियन कार्य कर रहे थे। कार्य को अधिकता देखते हुए रोस्टर के अनुसार एक अतिरिक्त लैब टेक्नीशियन को ड्यूटी लगाने का निर्देश उपाधीक्षक को दिया गया।

हीट वेव वार्ड के निरीक्षण के दौरान जहां एससी और कुलर लगाया गया था। इसके अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार कॉरिडोर में कुछ अतिरिक्त कुलर लगाने का निर्देश दिया गया।

लेबर वार्ड निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अभी तक मात्र चार सिजेरियन ऑपरेशन ही हुआ है इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अस्पताल प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि अस्पताल परिसर में जगह-जगह पर बैनर लगाए कि यहां निशुल्क सिजेरियन ऑपरेशन होता है।

इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी द्वारा सभी वार्ड यथा SNCU, चाइल्ड वार्ड , समान्य वार्ड , इमरजेंसी वार्ड,आइसीयु में सभी मेरीजों का फीडबैक लिया गया एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाएँ यथा साफ-सफ़ाई , जाँच , दवा, इत्यादि की जानकारी ली गई।

इस अवसर पर सिविल सर्जन विनोद डीपीएम स्वास्थ्य अनवर आलम, अस्पताल प्रबंधन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक मौजूद रहे।

Share this Article

You cannot copy content of this page