युवा जनता दल यू के पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर जदयू नेताओं ने व्यक्त किया शोक

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। युवा जिला जनता दल यू० के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं दाउदनगर प्रखंड जदयू के पूर्व अध्यक्ष समाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता जितेन्द्र नारायण सिंह के असामयिक निधन पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह,वरीय नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह एवं जदयू के वरीय जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चंन्द्रवंशी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है.

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा कि उनके निधन से इस जिले के लिए अपूरणीय क्षति हुई है जो निकट भविष्य में भरपाई नहीं किया जा सकता है. वे पार्टी के एक मजबूत संतम्भ थें इनके असामयिक निधन से जदयू के कार्यकर्ता र्ममाहत एवं दुखी हैं हम सभी दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्राथना करते हैं कि इनके आत्मा को शांति प्रदान करें.

इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार के सदस्यों के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं. जैसा कि सामाचार प्राप्त हुई है कि एक माह से बिहटा नेता जी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल में आंत में सूजन आने के चलते भर्ती किये गए थें जिसका सफल ओपरेशन भी किया गया था परंतु एकाएक आज इनके निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुई है.

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इनके निधन पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष बलिन्द्र प्रसाद मेहता , जदयू के वरीय नेता रघुवंश सिंह, जिला महासचिव संजय कुमार पटेल, दाउदनगर प्रखंड जदयू के अध्यक्ष दीपक पटेल,हसपुरा के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रेश पटेल, अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव बिजय पासवान, ओबरा के प्रखंड अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, औरंगाबाद के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, देव के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश सिंह , कुटुम्बा के प्रखंड अध्यक्ष बिजय कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जहिर अहसन आजाद,जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुमताज अहमद जूगनू, जिला महासचिव बृज कुमार वर्मा, गोह के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ बिट्टू सिंह, प्रितम चंन्द्रवंशी, अधिवक्ता ईरशाद आलम ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page