चंद्रयान 3 स्पेस जगत में भारत का नया कीर्तिमान – रामानुज

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व उपाध्यक्ष जिला बीस सूत्री रामानुज पाण्डेय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृष्ण बल्लभ प्रसाद सिंह बबुआ जी ने शुक्रवार को इसरो द्वारा चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण पर हर्ष व्यक्त करते हुए इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को एवं देश वासियों को बधाई दिया हैं और इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी।

- Advertisement -
Ad image

दोनो पूर्व अध्यक्षों ने कहा कि भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने दुनिया में भारत को एक और गौरवशाली क्षण प्रदान किया है जैसे ही चंद्रमा के दक्षिण सतह पर सफलता पूर्वक यह चंद्रयान लैंड कर जायेगा स्पेस जगत में इसरो के नाम में भी #चार_चांद लग जायेगा।
इस बार सबसे खास बात यह है कि इस बार चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की जिम्मेदारी एक महिला साइंटिस्ट के हाथों में है ISRO साइंटिस्ट ऋतु करिधाल चंद्रयान-3 की मिशन डायरेक्टर हैं वो पिछले लंबे समय से इस मिशन के लिए कार्य कर रहीं थी।

देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपने कीर्तिमान का परचम तो लहरा ही रही थी। इस बार अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भी पूरे दुनिया में अपना परचम लहराने का अद्भुत मिशाल कायम की है।अपनी कई विशेषताओं के साथ चंद्रयान 3 जैसे ही चंद्रमा के सतह को चूमेगा भारत अमेरिका,चीन एवं सोवियत संघ के बाद चौथा ऐसा देश होगा जिसका चंद्रमा पर भी अपने वैज्ञानिक क्षमता की भी धाक होगी और वो भी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

दोनो नेताओं ने कहा कि मौजूदा मोदी सरकार में भारत जहां हर क्षेत्र अपने परचम लहरा रही है वहीं दुनिया के कई देशों को भी भारत अंतरिक्ष में सफल प्रक्षेपण में मदद कर रहा है। इस उपलब्धि से हर भारतवासी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है यह एक ऐतिहासिक पल है स्पेस साइंस में भारत को नया इतिहास रचता दुनिया भी बड़े गौर से देख रही है

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page