होली व रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित दिए गए आवश्यक निर्देश

3 Min Read
- विज्ञापन-

अश्लील गाना डीजे ,पटाखा फोड़ने पर पूर्ण रूप से लगाया गया प्रतिबंध उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद।शनिवार को रफीगंज थाना परिसर के सभागार भवन में होली एवं रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसके अध्यक्षता अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह एवं संचालन सर्किल इंस्पेक्टर रामजी प्रसाद एवं थानाध्यक्ष शम्भु कुमार ने किया। इन्होंने कहा कि होली पर्व के साथ रमजान का महीना चल रहा है।

ऐसे में सभी सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का अधिकतम प्रयास होना चाहिये। पूर्व के विवादित एवं चिन्हित स्थलों पर प्रशासन का पैनी निगरानी रखी जायेगी।अंचलाधिकारी, इंस्पेक्टर,थानाध्यक्ष ने होली एवं रमजान पर्व को ले मुख्यालय से आए दिशा निर्देश के बारे में लोगों को अवगत कराया।जिसके अनुसार अश्लील गानों, डीजे ,पटाखा फोड़ने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

शराब बिक्री एवं सेवन पर बिहार में पूर्ण प्रतिबंध कोई भी शराब का बिक्री,निर्माण एवं सेवन करते पकड़ा गया उसे बक्शा नहीं जायेगा। होली में हुड़दंगियों पर नकेल कसने को लेकर प्रखंड के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी सहित आम लोगों ने बैठक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. यह भी कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है. पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में समाज के हर वर्गों की जिम्मेदारी बनती है. उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोग से अपील

किया कि आपसी सौहार्द कायम कर एक दूसरे से मिलजुल कर होली और रमजान मनाएं होली के दौरान अश्लील भोजपुरी गीतों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। आपसी सौहार्द और भाईचारा को कायम करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। थाना क्षेत्र में पर्व के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी। यही नहीं गांव या आसपास

कुछ भी संदिग्ध लगे तो तुरंत थाना को सूचना दें। ताकि समय रहते निपटा जा सके। इस मौके पर नगर पंचायत प्रधान सहायक पवन प्रकाश,राजद वरिष्ठ नेता सह वार्ड पार्षद नूरुल होदा खान,जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार बर्मा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बब्लू सिंह, राजद जिला महासचिव रणविजय यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि माहिद खान, यूवा जदयू जिलाध्यक्ष कौशल कुमार

चंद्रवंशी,भाजपा कोषाध्यक्ष शिवनारायण साव, राजद नेता कैफ खान, रविंद्र सिंह, मंटू शर्मा, कपिलदेव राम,संजय अम्बेडकर, मदन चौधरी, सोनेलाल, विजय विश्वकर्मा,रामजीवन दास, प्रांशु सिंह राजपूत, किशु गुप्ता, राहुल शर्मा, रोहन गुप्ता, मिथलेश कुमार के साथ अन्य समाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this Article

You cannot copy content of this page