जयंती पर याद किए गए डॉ अंबेडकर,शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। शहर के विवेकानंद विज़न आइडियल पब्लिक स्कूल में बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 133वीं जयंती धूम-धाम से मनाई गई। सुबह की प्रार्थना सभा में विद्यालय के चेयरमैन मनीष वत्स,कोऑर्डिनेटर सूची कुमारी एवं अन्य शिक्षकों ने डॉ अम्बेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच उनके जीवनी और योगदानों पर प्रकाश डाला गया। चेयरमैन मनीष वत्स ने सभा को संबोधित करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया। कहा कि वंचित वर्गों का उत्थान कर उन्हें समाज के मुख्यधारा से जोड़ना होगा, उनको समानता का अधिकार देने होंगे तभी बाबा साहेब के सपने साकार हो सकेंगे।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

 

आज देश की उन्नति में हमारा संविधान मिल का पत्थर साबित हुआ है और इस संविधान को लिखने वाला कितना दूरदर्शी रहा होगा।आज भी बाबा साहब की प्रासंगिकता ज्यो की त्यों बनी हुई है।निदेशक डॉ शंभू शरण सिंह अपने सम्प्रेषित संदेश में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव में छात्रों की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब एक कुशल राजनीतिज्ञ,अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और समाज सुधारक के रूप में आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज में शिक्षा और महिला उत्थान के क्षेत्र में काफी सराहनीय कार्य किए हैं। इसी के साथ उन्होंने कमजोर वर्गों को समानता दिलाने में काफी संघर्ष किया।इस पर पूरा विद्यालय परिवार उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page