औरंगाबाद।जिले के मदनपुर प्रखंड के दक्षिणी उमगा पंचायत स्थित स्व. बली यादव खेल मैदान चल्हमी दुर्गापुर पितंबरा में दक्षिणी उमगा फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन जिला पार्षद सुरेंद्र यादव, शंकर यादवेंदु, मदनपुर प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार, दुलारे मुखिया बीजेंद्र यादव, घटराइन के संजय यादव, पिपरौरा के धनंजय यादव, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विशाल चौधरी, कमेटी के संरक्षक पंसस प्रतिनिधि विजय यादव उर्फ गोलू, अध्यक्ष अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पहला दिन का मुकाबला मदनपुर प्रखंड के नीमा आजन बनाम बेढ़नी पंचायत के बीच हुआ।
रोमांचक मुकाबले में बेढ़नी ने नीमा आजन को दो गोल से पराजीत किया। अतथियों ने कहा कि इस तरह का खेल से आपसी सद्भाव बढ़ता है। कमेटी के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। इस तरह का आयोजन अन्य जगहों पर भी होना चाहिए। इससे एकजुटता बढ़ता है। खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार एवं जीत लगा लगता है। खेल में आपसी सद्भाव बनाए रखना चाहिए। बेहतर व्यवहार के साथ खेलना चाहिए।
कमेटी के संरक्षक एवं अध्यक्ष ने कहा कि इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीम भाग ली है। आज सोमवार का मुकाबला गया जिले के लुटुआ एवं औरंगाबाद के पूर्वी केताकी के बीच होगा। खेल में ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है। सदस्य खेल में बेहतर कार्य कर रहे हैं। हर तरह से सहयोग कर रहे हैं। शिक्षक शत्रुघ्न मेहता, तपेश्वर राम, संजय वर्मा, कमेटी के उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, गुड्डू कुमार, महासचिव प्रदीप कुमार भोक्ता शामिल रहे। रेफरी का कार्य प्रमोद सिंह भोक्ता, प्रिंस कुमार यादव एवं धनंजय कुमार ने किया।