राजद, जदयू और कांग्रेस से हुआ मोहभंग, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के समक्ष थामा भाजपा का दामन

6 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के अध्यक्षता में रविवार को मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यनाद राय शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राजद, काँग्रेस, जदयू, वीआईपी, भाकपा माले सहित विभिन्न दल के प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी एवं सैंकड़ो कि संख्या में कार्यकर्ताओ ने अपने अपने दलों से मोहभंग कर भाजपा का दामन थामा है।

- Advertisement -
Ad image

भाजपा में शामिल हुए सभी लोगो को केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एवं सांसद सुशील कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री सह विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद दिलीप सिंह ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि नित्यानंद राय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य करते हुए सभी वर्ग के लोगों में भाजपा ने अपनी पहुंच बनाई है। यही कारण है कि आज विपक्षी एकता की बात करने वाले लोग भले ही एकजुट होने की बात क्यों न कर लें लेकिन देश की जनता नरेंद्र मोदी की नीतियों, कार्यों एवं उनकी दूरगामी सोच को लेकर इनके पक्ष में एकजुट हो चुकी है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी अतिपिछड़ा के बेटा है। देश के सभी भ्रष्टाचारी दल मिल कर देश के गरीबो की तरक्की और उनकी हित की बात करने वाले नरेंद्र मोदी जी को रोकने की असफल चेष्टा कर रहे है। लेकिन जितनी मजबूती से वे एक जुटता की बात करते नजर आते हैं उतनी ही ताकत से उनमें बिखराव होता दिख रहा है।क्योंकि वहां एक अनार सौ बीमार वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर चुटकी ली और कहा कि उन पर एक ही कहावत चरितार्थ होती है कि आए थे हरी भजन को और ओटन लगे कपास।बेचारे छबे बनने चले थे लेकिन बड़े बे आबरू होकर दुबे बनकर चले आए। यही फर्क है एनडीए और विपक्षी दलों में।यहां प्रधानमंत्री का चेहरा स्पष्ट है लेकिन वहां जितने दल उतने प्रधानमंत्री। इसके लिए भीतर भीतर सिर कटौव्वल जारी है।

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबो के उत्थान के लिये मुद्रा लोन की व्यवस्था किया, कोरोना काल मे देश के गरीबों की भोजन की चिंता करते हुये आज तक मुफ्त अनाज की व्यवस्था किया, सड़क, बिजली, पानी, आवास, शौचालय जैसे मूलभूत सुविधा को गरीब के झोपड़ी तक पहुंचाने में सफल रही  और यही वजह है कि देश की विपक्षी पार्टियों में बेचैनी बढ़ गयी है। विपक्षी दल पहले एक दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते थे आज स्वार्थवश गलबहियां लगा रहे।

उन्होंने कहा कि राजद हो या कॉंग्रेस सभी के प्रमुख नेता या तो बेल पर है या जेल में है । बिहार की सात पार्टियों से बनी सरकार में 1700 करोड़ का पुल बह गया और अब तक सरकार एक प्राथमिकी तक नही कर सकी। सरकार के शिक्षा मंत्री का कारनामा जगजाहिर है । विधि मंत्री और कृषि मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में त्याग पत्र देना पड़ा ।इन सबसे अलग नरेंद्र मोदी की सरकार प्रत्येक दिन देश का गौरव बढ़ा रही है।

उन्होंने धारा 370, 35A को एक झटके में समाप्त कर एक देश में एक विधान एक निशान को स्थापित किया और पूरी दुनिया मे देश का सम्मान बढ़ाया। राम मंदिर का निर्माण हो या वाराणसी के काशी कॉरिडोर,माँ विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर, केदार नाथ का जीर्णोद्धार कर सहित सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूती प्रदान किया है।

सांसद सुशील कुमार सिंह ने सभी लोगो को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी और स्वागत किया। सांसद ने कहा कि आप सभी के शामिल होने से पार्टी और भी मजबूत होगा। आज के इस कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के नेता पूर्व प्रदेश मंत्री यू.पी.शर्मा, प्रदेश मंत्री अजय यादव, भाजपा महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, दीनानाथ विश्वकर्मा, जुलेखा खातुन, विशाल वैभव टैगोर, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ संयोजक बिनोद चन्द्रवंशी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, गोपाल शरण सिंह सहित सभी लोग उपस्थित थे।

आज के इस मिलन समारोह में जदयू अतिपछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विनोद शर्मा, कार्यालय मंत्री रंजीत कुशवाहा, सुनैना शर्मा, जवाहर शर्मा, उदय शर्मा, राजकुमार शर्मा, धीरेन्द्र यादव, लोहड़ी यादव, संतोष यादव, सौरभ कुमार, अमन राज, डोमन शर्मा, श्यामनंदन विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा, वीरेंद्र मिस्त्री, डॉ. अरविंद कुमार केशरी, अनामिका कुमारी, अनु देवी, गायत्री देवी, सजंय कुमार, मास्टर आरिफ, मो. अजीमुद्दीन अंसारी,  मो. मुमताज अंसारी, एनामुल हक अंसारी, वाकिफ रजा अंसारी, दानिश अंसारी, जव्वार अंसारी, अनवर बरकात अंसारी, मास्टर मुफीज, वार्ड सदस्य दीपक भुइँया, संजय भुइँया, परन भुइँया, युगेश भुइँया, माले कार्यकर्ता रवि ठाकुर, दिलीप जायसवाल, गोलू ठाकुर, शेख एजाज, नौशाद असलम, काँग्रेस कार्यकर्ता लोकनाथ प्रसाद, जदयू अशोक प्रसाद, सिकन्दर चौधरी सहित हजारो की संख्या में लोग शामिल हुए।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page