देव के पूर्वी केताकी पंचायत अंतर्गत वकीलगंज से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा नें शुरू की सदस्यता अभियान

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद जिले में रविवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) औरंगाबाद जिला इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान का शुरुवात भगवान भास्कर की नगरी देव के पूर्वी केताकी पंचायत अंतर्गत वकीलगंज से की गई।। जिसमें आज हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के 1000 नए सदस्य जुड़े।

- Advertisement -
Ad image

मुख्य रूप से वार्ड सदस्य महेश भुइयां, विनय सिंह,शिवकुमार राम, जितेंद्र राम, कपिल भुईयां, सोनी देवी, रामाधार पाल, रिंकी कुमारी, चंदन रिकियासन, सरोज भुइयां, बेबी देवी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।। इस कार्यक्रम का संचालन देव प्रखंड अध्यक्ष रविरंजन सिंह उर्फ सिट्टू ने किया मुख्य अतिथि के रूप मे राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सूरज कुमार राय, छात्र जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विकास मिश्रा , सुमंत, रिशु, विशाल , अंकित इत्यादि लोग शामिल हुए।। सभी नए सदस्य का हम परिवार में स्वागत है।

बड़ी संख्या में महिलाएं भी आज जुड़ी है जो आधी आबादी के राजनीतिक भागीदारी को दर्शाता है।।सभी लोग पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया अपने नेता जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष कुमार सुमन, प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार जी के हाथो को मजबूत करेंगे।। हमारे पार्टी का यह सोच है की सरकार की योजनाएं को जन जन तक पहुंचाना समाज के आखिरी पंक्ति तक विकास को पहुंचाने को संकल्पित है।।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article

You cannot copy content of this page