औरंगाबाद।जिले में गुरुवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) का सदस्यता अभियान दाउदनगर प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवा में आयोजित किया गया।। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह ने की मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सूरज कुमार राय, छात्र जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह , राम प्रसाद मांझी, विनोद भुइयां, उर्मिला देवी, राजेश वर्मा, राम नारायण पाण्डेय, देवन भुइयां, राजकुमार कुशवाहा सुमंत, अंकित , सुरेंद्र पासवान, दिलीप पासवान, रमेश पासवान, रूपेश,इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष द्वारा संजय पासवान को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से दाउदनगर प्रखण्ड इकाई का अध्यक्ष मनोनित किया गया।। हमें उम्मीद है की संजय पासवान के नेतृत्व में प्रखण्ड इकाई मजबूत होगी तथा जनमानस के आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे।। आज लगभग 500 की संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।
जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन मे कहा की हमारी पार्टी सदैव गरीबों के लिए संघर्षरत है।। हम अपने नेता के विचारों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर संकल्पित है।। सभी लोगो ने जीतन राम मांझी, सन्तोष कुमार सुमन जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं।