दानी बिगहा स्थित सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर राजद नेताओं ने गिनाई महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद राष्ट्रीय जनता दल जिला इकाई द्वारा सोमवार के अपराह्न शहर के दानी बिगहा स्थित सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा,जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव एवम उदय भारतीय ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर पत्रकारों के समक्ष महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को साझा किया।

- Advertisement -
Ad image

नेताओं ने बताया कि जबसे महागठबंधन की सरकार बनी है। तब से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से बिहार के युवाओं के भविष्य निर्माण एवं उन्हे रोजगार प्रदान करने के कार्य किए जा रहे हैं। नेताओं ने बताया कि 2 महीने में सरकार ने 2,17,000 नवनियुक्त शिक्षको को नियुक्ति पत्र दिया।

सहायिका सेविकाओ, तालीमी मरकज, पंचायत मुखिया के वेतनमान में बढ़ोतरी का ऐतिहासिक कार्य किया है। बिहार में युवाओं को अपार रोजगार का अवसर प्रदान किया गया।शिक्षकों की अलावा गृह विभाग में हज़ारों पुलिसकर्मियों की बहाली की गई और एक सुखद भविष्य का निर्माण किया गया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

नेताओं ने बताया कि अन्य विभागों में लाखों पदों के लिए नियोजन अभियान और प्रक्रिया जारी है। सरकार ने 4.5 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा बिहार में अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा/अतिपिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 75% आरक्षण लागू किया गया। जो देश में अभी तक नही हुआ।

Share this Article

You cannot copy content of this page