चुनाव के वक्त तेजस्वी को याद आता है आरक्षण और संविधान : संतोष श्रम संसाधन मंत्री ने किया नेता प्रतिपक्ष पर जुबानी प्रहार

4 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।शहर के कर्मा रोड रामराज नगर स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार सिंह के आवास पर राज्य के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चुनाव के वक्त ही आरक्षण व संविधान की याद आती है। प्रेसवार्ता में मंत्री श्री सिंह ने कहा कि विधानसभा व विधान परिषद को न चलने देने के उद्देश्य से नेता प्रतिपक्ष आरक्षण और संविधान को मुद्दा बनाकर

- Advertisement -
Ad image

हंगामा करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए की सरकार आरक्षण और संविधान के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहते आरक्षण के साथ कोई खिलवाड़ नहीं हो सकता है लेकिन मुद्दा बिहीन नेता प्रतिपक्ष सदन को न चलने देने के लिए आरक्षण का बहाना बनाकर हंगामा करते हैं। सदन में जब गरीबों और राज्य के कल्याण के लिए चर्चा होती है तो वे खलल डालते हैं। तेजस्वी जब-जब सत्ता से बाहर होते हैं तो उन्हें आरक्षण

और संविधान याद आता है। लेकिन जब सत्ता में होते हैं तो सिर्फ परिवार ही याद रहता है। सभी पद परिवार को चाहिए। उन्होंने कहा कि लालू यादव के पोते होते तो वह भी जिला परिषद का चुनाव लड़ते। परिवार के पोशाक संविधान और आरक्षण पर झूठा दिखावा करते हैं। मंत्री ने कहा कि जब तेजस्वी यादव के माता-पिता मुख्यमंत्री थे तो कितने लोगों को आरक्षण दिया गया यह उन्हें बताना चाहिए। किसी एक जाति को भी आरक्षण दिए हो तो तेजस्वी यादव

- Advertisement -
KhabriChacha.in

बताएं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सभी वर्गों को आरक्षण देने का काम किए हैं। जो इसका हकदार है उसे मिल रहा है और उनके रहते कोई भी आरक्षण को छू भी नहीं सकता है। देश और राज्य के लोगों को पीएम और सीएम पर भरोसा है। मंत्री व विधान पार्षद जीवन कुमार, पूर्व विधान पार्षद राजन सिंह को कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। संगठन पर चर्चा किया। मंत्री ने कहा कि संगठन और मजबूत होगी।

चरवाहा विद्यालय से मॉडल स्कूल तक का सफर : जीवन

विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा कि अब यह राज्य चरवाहा विद्यालय से आगे निकलकर मॉडर्न विद्यालय तक पहुंच गया है। अब बच्चे गाय भैंस चराने की जगह कंप्यूटर चला रहे हैं। बेहतर खेल का अवसर मिल रहा है। राजद के राज को बिहार की जनता ने देखा है। न शिक्षा का माहौल था न खेल का। आज बच्चे खेल के माध्यम से भी दुनिया में बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं। तो पढ़ाई के क्षेत्र में भी बड़े मुकाम को हासिल कर रहे हैं।

प्रेस वार्ता में पूर्व विधान परिषद राजन कुमार सिंह, भाजपा नेता अरविंद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता दीपक कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शत्रुघ्न सिंह मुन्ना, रघुनाथ राम, अमर उजाला, भाजपा नेता विनोद सिंह, टनटन सिंह, ई कुश सिंह, अनिल सिंह, ललेंदर शर्मा, विश्वनाथ सिंह, संजय राय, श्रवण प्रजापति, राजू ठाकुर, सोनू सिंह, उमाशंकर सिंह, धीरेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।

Share this Article

You cannot copy content of this page