चंबल घाटी बन गई हैं बिहार की नदियां,बालू माफिया खेल रहे हैं खून की होली

3 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं चाणक्य परिषद के जिलाध्यक्ष रामानुज पाण्डेय एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृष्ण बल्लभ प्रसाद सिंह उर्फ बबुआ जी ने मंगलवार को संयुक्त रूप से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बिहार की नदियां चंबल घाटी बन चुकी हैं।
बिहार में हर दिन नदियों के दियारों में जहां गोलियां चल रही हैं वहीं अवैध बालू लदे वाहन मौत का तांडव कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

शहीद युवा दरोगा प्रभात रंजन को श्रद्धांजलि देते हुए दोनो पूर्व अध्यक्षों ने दुख और आक्रोश व्यक्त किया कहा कि बालू माफियाओं ने जमुई जिले में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से दरोगा और सिपाही और सिपाही को ऑन ड्यूटी रौंद दिया गया और सरकार और राजनीतिक दल खामोश हैं।

दोनो नेताओं ने मांग किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी समाज सुधार में लगे हैं तो तत्काल बालू पर से सरकारी शुल्क खत्म करे ताकि माफियागिरी में नित्य हो रही हत्याएं बंद हो। हालाकि बालू माफियाओं को बिहार के सभी राजनीतिक दलों का सामान रूप से संरक्षण प्राप्त है और सभी दलों में ये माफिया माननीय बने बैठे हैं।
कभी चंबल घाटी नित्य गोलियों धमाके से दहला करती थी आज बिहार की हर छोटी बड़ी नदियां चंबल घाटी बन चुकी है और हर रोज ए के 47 तक से धमाके और खूनी होली हो रहे हैं।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

सड़को पर अवैध बालू लदे गाड़ियों से मौत के तांडव और इसके एक सरदार नही सभी राजनीतिक दल इसके सरदार हैं। दोनो नेताओं से सवाल पूछा कि इससे बिहार के खजाने को जो मिल रहा है उससे कई हजार गुणा ज्यादा माफियाओं को और राजनीतिक दलों को मिल रहा है। अन्यथा क्या कारण है कि हर रोज नदी के दियारे में हजारों राउंड गोलियां चल रही हैं।

पुलिस के अधिकारी और जवान शहीद हो रहे हैं फिर भी यह मौत का खेल चल रहा है। बिहार और जनता के भलाई करने की दुहाई देने वाले राजनीतिक दल गंगा में खड़ा होकर बताएं कि उनके दल में बालू माफिया नही है।नीतीश बाबू आप बहुत समाज सुधार कर रहे हैं तो यह पुण्य काम कीजिए बिहार जो आपके ही शासन में दूसरा चंबल का बीहड़ बन गया है उसे रोकिए।

इन हत्याओं को रोकिए बालू प्रकृति की दी हुई चीज है।उस पर से टैक्स हटाकर जनता को राहत और बिहार को माफियाओं से मुक्ति दिलाइए।
इन हत्याओं का पाप बिहार के सभी दलों पर बहुत भारी पड़ेगा इन मृतकों के परिवारों की हाय कभी भी वृथा नही जायेगी।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page