बशिष्ठ प्रसाद सिंह बने भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद 08/02/2025भारतीय किसान यूनियन ने किसानों के हक और अधिकारों की रक्षा के अपने संकल्प को मजबूत करते हुए श्री बशिष्ठ प्रसाद सिंह को औरंगाबाद का जिला संयोजक नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति संगठन को और सशक्त बनाने एवं किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने के उद्देश्य से की गई है।

- Advertisement -
Ad image

जिला प्रभारी विकाश कुमार सिंह ने कहा कि श्री बशिष्ठ प्रसाद सिंह एक समर्पित और कर्मठ किसान नेता हैं, जो वर्षों से किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए, संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इस अवसर पर श्री बशिष्ठ प्रसाद सिंह ने कहा, “भारतीय किसान यूनियन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। किसानों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा।”

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इस नियुक्ति के बाद जिलेभर के किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। राजकुमार सिंह, रवि दुबे, अमरेश दुबे, राजन तिवारी, कपिल सिंह उमा सिंह और सभी ने श्री सिंह को शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की उम्मीद जताई।

Share this Article

You cannot copy content of this page