औरंगाबाद।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार के नेतृत्व में एक बैठक आहूत कर बिहार सरकार में नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी है। कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं के काम को देखते हुए उन्हें मंत्री बनाया गया है।भाजपा कार्यकर्ता आधरित दल है यहाँ जन्म के आधार पर नहीं कर्म के आधार पर लोगों को तहरिज मिलती है।
सभी नवनियुक्त मंत्री मोती लाल प्रसाद, राजू कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार, कृष्ण कुमार मंटू, विजय कुमार मंडल, संजय सरावगी और जिबेश कुमार को कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी। कहा कि इससे पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा।भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सोच के तहत समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। सरकार में हिस्सेदारी से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है
और वे पूरे उत्साह के साथ चुनाव की तैयारी में हैं। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में जो विकास के कार्य निरन्तर जारी है, उससे जनता ने उन्हें पुनः सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। देव में चिरप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज के लिए राशि आवंटन हेतु कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार को धन्यवाद दिया। कहा कि एनडीए के नेतृत्व में बिहार ने अपना खोया सम्मान फिर हासिल किया है और जन आशीर्वाद से यह विकास कार्य निरन्तर जारी रहेगा।
अभी ने एक स्वर में पुनः एनडीए सरकार बनाने हेतु संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा नेता इंद्रदेव यादव, युगल किशोर सिंह, अरविंद सिंह, रघुनाथ राम, सुनील कुमार शर्मा, विनोद शर्मा, विनोद सिंह, लक्ष्मीनारायण सिंह,संजय गुप्ता दीपक कुमार, शत्रुघन कुमार सिंह मुन्ना ,वीरेंद्र सिंह, विजय प्रसाद निराला ,जयकिशोर मिश्रा, टुन्ना प्रसाद गुप्ता, मधेश्वर चंद्रवंशी, अशोक पांडे, अविनाश कुमार सहित कई लोग शामिल रहे।