औरंगाबाद। झारखंड के चतरा लोकसभा के सांसद कालीचरण सिंह शुक्रवार को निजी कार्यों से औरंगाबाद पहुंचे। इस दौरान कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। शहर के श्री कृष्णा स्मारक ट्रस्ट में सांसद को सम्मानित किया गया। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुनील कुमार शर्मा,
विजय पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के नेता राहुल कुमार, दीपक कुमार सिंह, विकास काली आदि ने सांसद का स्वागत-अभिनंदन किया। चतरा सांसद श्री सिंह ने कहा कि बिहार में पुनः एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। राजद के कार्यकाल से बिहार के ही नहीं बल्कि झारखंड के भी लोग सहमे रहते हैं। जब संयुक्त बिहार-झारखंड एक था तब राजद के कार्यकाल को झारखंड के लोगों ने भी देखा है। उस काल में बिहार की जनता
जाना बिलकुल पसंद नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास नीति पर यहां की जनता पुनः बटन दबाएंगी। बिहार में जो विकास का कार्य हो रहा है उससे पूरे देश के लोग परिचित हैं। झारखंड में अराजकता है। वहां अपराध चरम सीमा पर बढ़ गया है। माफियाओं का राज चल रहा है। पश्चिम बंगाल में भी ममता राज में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है।
बांग्लादेशी हावि हो गए हैं। बंगाल की स्थिति खराब होती जा रही है। बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री की सोच के तहत डबल इंजन की सरकार बिहार की गति को विकास की गति को और बढ़ाएगी।