भगवान श्री सूर्य नारायण महाविद्यालय में मनाई गई संस्थापक सचिव की आठवीं पुण्यतिथि, समाजसेवियों ने किया उनकी कीर्ति को याद

3 Min Read
- विज्ञापन-

देव स्थित भगवान श्री सूर्य नारायण महाविद्यालय में काॅलेज के संस्थापक सचिव स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह की आठवीं पुण्यतिथि पर महाविद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह के अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने काॅलेज के संस्थापक सचिव स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह के कार्यों और कीर्ति को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देव के नक्सल इलाको में शिक्षा की अलख जगाने वाले स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह की कीर्ति को आने वाली पीढियां भी याद रखेगी। हमलोग भी इसी भाव से कार्य करते है कि आने वाली पीढियां हमे भी याद करें।

आज औरंगाबाद के नक्सल इलाको के सैकड़ो की संख्या में छात्र और छात्राएं इस महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर देश के अलग अलग हिस्सो में योगदान कर देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है। एक समय था कि इस इलाके में महाविद्यालय नही होने से छात्र छात्राओं को भटकना पड़ता था लेकिन स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह की एक सोंच ने इलाके की तस्वीर बदल दी जिसके कारण आज जंगली पहाड़ी इलाको में रहने वाले बच्चे भी आज इस महाविद्यालय में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बना रहे है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह की एक सोंच ने इस इलाके में शिक्षा की अलख जगाई और यह इलाका जहां अशिक्षा थी, आज वो शिक्षित हो गया। यहां के सभी प्रतिनिधियों को चाहिए कि महाविद्यालय के विकास में अपनी महती योगदान दे ताकि इस इलाके में रहने वाले छात्र छात्राओं को कहीं अन्यत्र न जाना पड़ें। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह के

पैतृक आवास पर पुत्र आलोक कुमार सिंह नेतृत्व में उनके चित्र पर लोगों ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान प्राचार्य अरबिंद कुमार सिंह , रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ,उज्ज्वल कुमार सिंह , शिव नारायण सिंह ,नगर अध्यक्ष पिंटू कुमार साहिल, नगर उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता,

उपेन्द्र सिंह , मितेन्द्र सिंह , पूर्व मुखिया जुलेखा खातून, भाजपा नेता गुड़िया सिंह, पूजा सिंह, अंजू शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, हम के राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे,हम पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह,भाजपा जिला प्रवक्ता दीपक कुमार सिंह,पूर्व प्रमुख मनीष पाठक,विनय शर्मा,दीपक सिंह, योगेंद्र सिंह,मो रजा, मुनीर खान, डॉक्टर सुभाष कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रंजीत कुमार,सूरजपत सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता,शिशु मंदिर प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह,रितेश कुमार बिट्टू,अपेश्वर सिंह,विनोद चौधरी,

सहित महाविद्यालय कर्मी एवं सैकड़ों लोगों ने भी सम्मिलित होकर पुष्पार्पण कर स्वर्गीय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

Share this Article

You cannot copy content of this page