भारतीय जनता पार्टी की नई कमिटी की हुई घोषणा, अभिषेक कुमार सिंह उर्फ वासु बनाए गए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष

4 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। जिला भाजपा इकाई ने नई कमेटी की घोषणा कर दी है। नई कमिटी में अभिषेक कुमार सिंह उर्फ वासु के द्वारा पार्टी के लिए उल्लेखनीय कार्य और उनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद श्री वासु को बधाईयां मिल रही है।उन्होंने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है उसका पूरी ईमानदारी से पालन करूंगा और पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।

- Advertisement -
Ad image

 

पार्टी की नई कमिटी की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय भीखूभाई दलसानिया की अनुमति से जिला स्तरीय पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि नई कमिटी में जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, सिद्धनाथ मिश्रा, दीनानाथ विश्वकर्मा, नरेश गुप्ता, सारिका शेखर, वैभव विशाल उर्फ टैगोर, जुलेखा खातून और दीपक उपाध्याय को बनाया गया है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

 

महामंत्री की जिम्मेवारी रवि शंकर शर्मा, मुकेश कुमार सिंह और संजय गुप्ता को दी गई गए है।जबकि मंत्री की जिम्मेवारी धर्मेंद्र शर्मा, विजेंद्र चंद्रवंशी, शिवपूजन राम, पार्वती मेहता, रीता देवी, संगीता प्रसाद, आशिका सिंह, रेखा पासवान को सौंपी गई है। वही आलोक कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, रंजीत कुशवाहा कार्यालय मंत्री तथा अश्विनी तिवारी, सुनील शर्मा, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र गुप्ता और दीपक कुमार सिंह प्रवक्ता बनाए गए हैं। मीडिया प्रमुख मितेंद्र कुमार सिंह, अवनीश सिंह और आदित्य श्रीवास्तव बनाए गए हैं।

 

जिलाध्यक्ष ने बताया कि मोर्चा अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष का भी मनोनयन किया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक सिंह उर्फ वासु, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामेश्वर बैठा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष औरंगजेब खान बनाए गए हैं। मंडल अध्यक्ष के रूप में औरंगाबाद ग्रामीण के जितेंद्र कुमार गुप्ता, औरंगाबाद नगर कौशल कुमार सिंह बने हैं।

 

फेसर मंडल के अध्यक्ष भरत सिंह, देव मंडल के अध्यक्ष पिंटू साहिल, उपहारा मंडल के अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, हसपुरा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, पौथू मंडल अध्यक्ष गया चंद्रवंशी, गोह के उमेश पासवान, संडा के दिलीप पासवान टंडवा के दीपक तिवारी, कुटुंबा के प्रवीण कुमार, बालूगंज के राजेश गुप्ता और नवीनगर के मुकेश कुमार साव बने हैं। नबीनगर ग्रामीण के ओमप्रकाश सिंह, बैरिया के अशोक कुमार पांडेय, बारुण के पारस कुमार सिंह, सिरिस के सुजीत गुप्ता अध्यक्ष बने हैं।

 

दाउदनगर के नगर अध्यक्ष रूपेश कुमार, दाउदनगर के ग्रामीण अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार वर्मा, कारा के कृष्ण नंदन शर्मा, ओबरा के मनोज कुमार, शमशेर नगर के राकेश पांडेय, रफीगंज ग्रामीण के सुबोध कुमार सिंह, कासमा के प्रदीप कुमार चौरसिया, मदनपुर के सुरेंद्र गुप्ता, रफीगंज नगर के संतोष कुमार साव और वार के अरुण कुमार सिंह को बनाया गया है।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page