भारतीय मानवाधिकार परिवार शाखा बिहार की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा के गांधी मैदान स्थित स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक का उद्घाटन भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा के चेयरमैन डॉक्टर विनय बहादुर सिन्हा जी ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित सभी सदस्यों ने विनय बहादुर सिन्हा जी को माला एवं अंग वस्त्र देकर
सम्मानित किया। तत्पश्चात सभी सदस्यों को माला एवं अंग वस्त्र देकर चेयरमैन डॉक्टर विनय बहादुर सिन्हा जी के द्वारा सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने भारतीय मानवाधिकार परिवार संगठन के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि हम इस संगठन को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना चाहते हैं एवं मानवाधिकार से जुड़े विभिन्न
मुद्दों पे सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना चाहते हैं। अल्प सूचना पे भी आपकी उपस्थिति ने हमारा उत्साह वर्धन किया है।
बचपन बचाओ आंदोलन एवं भारतीय मानवाधिकार परिवार के प्रदेश पदाधिकारी डॉक्टर मुख्तारुल हक ने बाल अधिकार की चर्चा करते हुए कहा कि इसे भी मानव अधिकार से जोड़ना आवश्यक है। प्रदेश सचिव सत्येंद्र शांडिल्य , , मेडिकल सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मुकुल कुमार सिंह, विभा वाणी के प्रदेश संयोजक रंजय रंजन
सिंह, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा बिहार के मुख्य वित्त पदाधिकारी इंदुभूषण जी, बैंकर्स क्लब के सचिव श्री गोपाल प्रसाद, रेडक्रॉस के प्रशाखा पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिन्हा जी, सहायक सचिव श्री शहाबुद्दीन जी, बिहार टी बी एसोसिएशन के
सचिव डॉक्टर आसिफ राजा ने भी बैठक को संबोधित किया एवं सभी पुष्प माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किए गए।
अपने उदघाटन भाषण में चेयरमैन डॉक्टर बी बी सिन्हा जी ने कहा कि मानवाधिकार के हितों की रक्षा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी प्रारंभिक दौर से ही करती
चली अर्जी है। इसके उद्देश्य एवं कार्य सेवा के दृष्टिकोण से परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से मानवाधिकार से जुड़े हैं। आज देश के बुजुर्गों
की सुरक्षा परमावश्यक है। क्योंकि इनके अधिकारों को चाहर दीवारियों में कैद कर दिया जा रहा है। ताले बन्द घरों में मिले वरीय नागरिकों की लाश इस बात का साक्षी है कि मानवाधिकार हनन का यह कितना बड़ा मुद्दा है।।
बैठक का संचालन करते हुए भारतीय मानवाधिकार परिवार के प्रदेश प्रवक्ता अजय
कुमार सिंह अधिवक्ता ने उपस्थित प्रदेश के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के बीच आई कार्ड एवं मानवाधिकार परिवार पत्रिका का वितरण किया।
बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि
प्रदेश इकाई की अगली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गिरीश अवस्थी जी को आमंत्रित
किया जाय। तदोपरांत बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।।