भारतीय जनता पार्टी की नेत्री कमला देवी ने भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर महिला नेता और दिल्ली की राजनीति में शेरनी की उपाधि से जाने जानेवाली प्रखर नेत्री रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद उन्हें शुभकामना दी है।
उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी तथा भारतीय जनता पार्टी की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनी है। इन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की महासचिव पद से विजई होकर विश्वविद्यालय में अपनी राजनीतिक क्षमता की धाक जमाई।
छात्र राजनीति के बाद मुख्य राजनीति में इन्होंने कदम रखा और दक्षिण दिल्ली की नगर निगम की मेयर बनी। फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें जनरल सेक्रेट्री बनाया और 2025 में दिल्ली के शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनी। पार्टी ने इनके नेतृत्व क्षमता को पहचाना और दिल्ली
का मुख्यमंत्री बनाया। कमला ने बताया कि पार्टी के साथ साथ दिल्ली वासियों को इनसे ढेर सारी उम्मीदें है और ये उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगी। उन्होंने रेखा गुप्ता के बेहतर कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।