भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने विभिन्न गांव में जाकर चलाया सदस्यता अभियान

2 Min Read
- विज्ञापन-

कहा सशक्त भारत के लिए 8800002024 डायल कर करें भाजपा के सदस्यता ग्रहण 

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद।भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 के तहत फेसर मंडल के रघौलिया,फेसर बाजार,बगईया,पोखराहा,बघोई कला,बघोई स्टेशन एवं विभिन्न गाँव में जाकर लोगो को भाजपा का सदस्य बनाया पूर्व सांसद ने सभी ग्रामीणों को सदस्यता क्रमांक संख्या 8800002024 पर डायल करवाकर लोगो को भाजपा का सदस्य बनाया इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि सदस्यता कार्यक्रम का शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया गया है।

इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि आज के युवा लोग को यह सदस्यता अभियान में जोर शोर से लगना होगा सदस्यता अभियान के साथ साथ 2047 के सपने को पूरा करने के लिए शक्ति का सबसे बड़ा स्रोत है इसमें सभी वर्ग के लोगों को विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जोड़ना है भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत और नेशन फर्स्ट के विचार से जोड़ना है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

आज देश के गरीब और हर समुदाय के लोगो का सबसे ज्यादा भरोसा पार्टी के नीति,निर्णय और हमारे अपनाए हुए रास्तो से निकले नतीजो में है इसलिए मुझे पूरा विश्वाश है कि ये सदस्यता अभियान पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा।हम सभी कार्यकर्ता संगठन को हमेशा प्राथमिकता देते है पार्टी का लक्ष्य 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाना है जिसे हम सभी लोगो को पूर्ण करना है।

इस मौके पर पूर्व सांसद ने रंजीत कुमार,अशोक कुमार,श्याम प्रसाद,राहुल शुक्ला, कमलेश विश्वकर्मा,अनिल कुमार,राकेश कुमार,संजय कुमार,बिजेन्द्र सौरभ,रिशु रंजन,रूपेश कुमार एवं सैंकड़ो लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया इस अभियान कार्यक्रम में फेसर मंडल अध्यक्ष भरत सिंह,पूर्व मुखिया रमेश सिंह,नरेश सिंह,रविन्द्र सिंह,पोखराहा पैक्स अध्यक्ष विजय सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह,भाजपा नेता मुन्ना सिंह,रणजीत कुमार सिंह,बलराम सिंह,बिट्टू कुमार,राहुल शुक्ला, अनिल पासवान,उपेन्द्र सिंह एवं सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Share this Article

You cannot copy content of this page