औरंगाबाद।शहर के सब्जी मंडी के समीप स्थित जिला केंद्रीय लाइब्रेरी से शनिवार की सुबह सती प्रथा उन्मूलन के प्रणेता राजा राम मोहन राय की 250 वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह, डीपीओ गार्गी कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रैली सब्जी मंडी हो हुए समाहरणालय के मुख्य द्वार पर समाप्त हो गई।
जागरूकता रैली में शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे शमिल हुए और महिलाओं, युवतियों, किशोरियों एवं बच्चियों के उत्थान से संबंधित नारे लगाए।रैली के समापन के पश्चात जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 18 वीं सदी के महानायक राजा राम मोहन राय जिन्होंने सती प्रथा का उन्मूलन किया उनकी कृतियों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।
वही अनुग्रह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह ने बताया कि हम आज ऐसे महानायक की जयंती मना रहे हैं।जिन्होंने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी और सती प्रथा का उन्मूलन कर समाज को एक नई दिशा दी।कार्यक्रम के आयोजक केंद्रीय पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि राजा राम मोहन राय ने उस वक्त सती प्रथा का उन्मूलन कराई जब देश परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था और इन्होंने अपनी बातों और तर्कों से अंग्रेजों को उक्त सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए मजबूर किया।
रैली के पश्चात बच्चियों के बीच पठनीय पुस्तक के साथ साथ नाश्ते एवं पानी का प्रबंध करवाया गया।इस रैली में डॉ निरंजय, अधिवक्ता सत्य प्रकाश,धनंजय कुमार,शिक्षक दया आर्या, सुनील कुमार सहित कई शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित रही।