औरंगाबाद पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बिनोद तावड़े, आगामी लोकसभा, विधानसभा चुनाव पर की चर्चा

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी बिनोद तावड़े का औरंगाबाद आगमन हुआ एवं भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक का शुरुआत पं० दीनदयाल उपाध्याय और डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं वन्दे मातरम के साथ शुरुआत किया गया।

- Advertisement -
Ad image

आगामी लोकसभा, विधानसभा चुनाव के लिए तैयार भाजपा: बिहार प्रभारी ने उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहना है। संगठनात्मक मुद्दे पर विस्तार से चर्चा किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश मे चल रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। आगामी 100वें एपिसोड पर मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर सुनने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। युवा जदयू नेता ग्राम इंटवा निवासी बिजेन्द्र सिंह चंद्रवंशी जदयू छोड़कर भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया।

कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित: इस बैठक में मुख्य रूप से सांसद सुशील कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री सह विधायक श्री संजीव चौरसिया, पूर्व मंत्री सह विधायक नितिन नवीन, विधान पार्षद सदस्य दिलीप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक मनोज शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह, पूर्व विधान पार्षद राजन सिंह, गया जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू, पूर्व जिलाध्यक्ष गया धनराज शर्मा, लोकसभा संयोजक अनिल शर्मा, लोकसभा प्रभारी राजेन्द्र तिवारी, गया जिला प्रभारी कृष्ण मोहन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण वल्लभ कुमार सिंह उर्फ बबुआ, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल शरण सिंह, अशोक सिंह, अनिल सिंह, पुरषोतम सिंह एवं कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अधिवक्ता मुकेश सिंह जी ने किया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page